---Advertisement---

कांडी में ओबीसी एकता अधिकार मंच ने चलाया जागरूकता अभियान

On: September 28, 2024 5:44 PM
---Advertisement---

गढ़वा: ओबीसी एकता अधिकार मंच के तत्वावधान में अमर प्रसाद ने कांडी प्रखंड में एक जन जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा और आरक्षण से संबंधित मूलभूत चीजों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। “आज के बच्चों को पढ़ने में मन नहीं लगता क्योंकि उन्हें पता है कि हमारी शिक्षा में कमी है और हमें अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है,” उन्होंने बताया की शिक्षा समाज में सामाजिक न्याय, समानता, एकता, और शांति को बढ़ावा देती है। शिक्षा समाज में गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता, अन्धविश्वास, और अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने में मदद करती है। शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा लगता है।

इस अवसर पर संजय गुप्ता, विजय कमलापुरी, चंदन चंद्रवंशी, धर्मेंद्र जी, शिव प्रसाद इत्यादि मौजूद थे। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य स्थानीय समुदाय में शिक्षा और आरक्षण के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना था, ताकि सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now