---Advertisement---

मंझिआंव बाजार में ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच ने 51 मी. का झंडा मार्च निकला

On: August 14, 2024 11:51 AM
---Advertisement---

गढ़वा :-आज दिनांक 14 अगस्त 2024 दिन बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच के बैनर तले ओ.बी.सी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद जी के सौजन्य से मंझिआंव बाजार में 51 मी. का झंडा मार्च निकाला गया जिसमें प्रखंड के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए और हर घर तिरंगे का नारा लगाए।

मौके पर उपस्थित आनंद विश्वकर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के आदर्शों और भविष्य के लिए उत्सव चिंतन और प्रतिबद्धता का दिन है यह ऐसा दिन है जो हमें स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों और भारत में परिभाषित करने वाली एकता और ताकत का याद दिलाता है।

अमर प्रसाद ने कहा कि हमें अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम और नायकों के प्रति सम्मान है हमे उन स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान करना चाहिए जिन्होंने हमें स्वतंत्रता को उपहार के रूप में दिया और हमे बेहतर भविष्य की दिशा दिखाई ।

पिंटू यादव ने कहा कि हम अपनी एकता और विविधता में ताकत चलते हैं हम सभी जिम्मेदार नागरिक हैं, जिन्हें इस महान राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करना चाहिए। मौके पर सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

मझिआंव के आर.के. पब्लिक स्कूल का दबदबा: अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में 8 विद्यार्थियों ने जीते पदक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन