---Advertisement---

ओडिशा: सुरक्षाबलों ने बरामद किया 3.6 टन विस्फोटक, माओवादियों ने की थी लूट

On: June 4, 2025 11:55 AM
---Advertisement---

ओडिशा: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में  केबलांग थाना क्षेत्र स्थित बांको पत्थर खदान से 27 मई को 25-30 की संख्या के माओवादियों के एक समूह द्वारा लूटा गया लगभग एक टन विस्फोटक सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिया है। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गत 27 मई को माओवादियों द्वारा लगभग 4 टन विस्फोटक, जिसमें अधिकतर जिलेटिन था, लूटे जाने के बाद ओडिशा पुलिस ने सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, विशेष अभियान समूह (एसओजी) और कोबरा इकाई के साथ झारखंड के सारंडा जंगल में एक संयुक्त अभियान चलाया।

डीआईजी (पश्चिमी रेंज) बृजेश राय ने बताया कि मंगलवार रात अभियान के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने 1,000 किलोग्राम विस्फोटक बरामद कर लिया। उन्होंने कहा कि सोमवार को लगभग 2.5 टन विस्फोटक बरामद किया गया था। इससे पहले लगभग 157 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि विस्फोटक घने जंगल में छुपाकर रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 3.6 टन विस्फोटक बरामद किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि झारखंड से सटे घने जंगल में तलाशी अभियान जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा समिति के चुनाव प्रक्रिया में देर होने से भड़का विपक्षी खेमा

विवादित गाने ‘सरके चुनर’ पर सरकार ने लगाया बैन, अश्विनी वैष्णव बोले- अभिव्यक्ति की आजादी की भी सीमा

परसुडीह:बकरी चोर गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने पकड़ा,कार में एक दर्जन बकरियां बरामद, जमकर धुनाई, पुलिस के हवाले

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि कल से, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जमशेदपुर:एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर रचा इतिहास,जेंडर पे गैप पर खुलकर बोला और ₹1,98,215 की छूट दी

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत! नेतन्याहू ने किया कंफर्म; बोले- IRGC के गुंडों के बॉस को मार दिया