---Advertisement---

आदिम जनजाति समुदाय के परिवारों के बीच पहुंचे अधिकारी एवं निर्वाचन कर्मी, छूटे हुए पात्र लोगों का नाम मौके पर ही ऑनलाइन दर्ज किया गया

On: November 28, 2023 4:47 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार 28 नवंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य भर में आदिम जनजाति बहुल इलाकों में मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। राज्य में विभिन्न जिलों निवास कर रहे आदिम जनजातियों में से बिरहोर, सबर, असुर, पहाड़िया आदि समुदाय की बस्तियों में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं बूथ स्तरीय कर्मियों ने विशेष शिविर लगाकर मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मुख्यालय रांची से भी अधिकारियों ने क्षेत्र जाकर इन शिविरों में भाग लिया। इन इलाक़ों के जो मतदाता पंजीकृत नहीं थे और उनका नाम छूटा हुआ था, उनका मौके पर ही ऑनलाइन फॉर्म 6 भरवा दिया गया। इस दौरान ईआरओ, एईआरओ, कुछ पंचायतों के मुखिया, पंचायत सेवक, सुपरवाइजर, बीएलओ आदि भी मौजूद रहे।

नव पंजीकृत मतदाताओं को दिया गया गुलाब
कुछ स्थानों पर मतदाताओं का सम्मान भी किया गया। आदिम जनजातीय बस्तियों के जिन युवक युवतियों को हाल ही में मतदाता सूची से जोड़ा गया है उनको अधिकारियों ने गुलाब देकर स्वागत किया।

29 को बेघरों के लिए, 30 को बुजुर्गों के लिए अभियान
आदिम जनजातियों के लिए एकदिवसीय विशेष अभियान चलाने के उपरांत 29 नवंबर बुधवार को राज्य के उन लोगों का सर्वे करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा जो गृह विहीन है अर्थात जिनका कोई अपना स्थाई ठिकाना नहीं है। ऐसे लोगों के सर्वे के लिए नगर निकायों की भी मदद ली जा रही है। वहीं 30 नवंबर गुरुवार को 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मतदाता पंजीकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया