जमशेदपुरझारखंड

तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

झारखंड वार्ता

जमशेदपुर:- तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से 50 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति चरण बेसरा की मौत हो गयी। घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे की बतायी जा रही है। हालांकि, इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल भी हुए हैं। दुर्घटना में देवघर गांव निवासी चरण बेसरा (50) की मौत की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

सूचना पाकर एमजीएम थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। सुबह 11 बजे तक लोगों के साथ वार्ता जारी थी, लेकिन मांगों को लेकर सभी लोग अड़े थे। घटना के बाद सड़कों पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। इधर, पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर कब्जे में ले लिया है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।