

जमशेदपुर: उत्तरी पूर्वी बागबेड़ा पंचायत के अंतर्गत बागबेड़ा आनंद नगर रोड नंबर 2 में नाला वर्षों से लोगों के परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश होते ही नाले का गंदा पानी कीड़ा मकोड़ा लोगों के घरों में घुस जाता है। संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ जाती है। लोग परेशान हो जाते हैं घरों से गंदा पानी निकालने में। इस संदर्भ में मुखिया नीनू कुदादा पंचायत समिति सदस्य किशोर सिंह जिला परिषद कविता परमार पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता सहित कई पंचायत प्रतिनिधियों को इस संदर्भ में मौखिक रूप से या फोन से अवगत कराया गया है लेकिन पंचायत प्रतिनिधि समस्या का समाधान करने पर कोई पहल नहीं कर रहे हैं जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।
इस संदर्भ में जुगसलाई रेट पेयर्स एसोसिएशन के महासचिव अजय पांडे ने कहा कि कई बार पंचायत प्रतिनिधियों से शिकायत की गई है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। बरसात होने के समय लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी कीड़ा मकोड़ा घुस जाता है। जिससे लोग परेशान रहते हैं। बरसात होने के बाद लोगों को भरोसे पानी बाहर निकलने में काफी मेहनत मशस्कत करनी पड़ती है और लोग तरह-तरह की बीमारियों से पीड़ित होते रहते हैं। संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। नाला में गंदगी का अंबार है जिसके चलते नाल अक्सर जाम रहता है और लोगों के घरों में पानी घुस जाता है।
उन्होंने कहा कि फिर से एक बार उन्होंने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता को इस संदर्भ में अवगत कराया इस पर उन्होंने कहा कि सोमवार 24 मार्च की संध्या वह आकर देखेंगे।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 25, 2026





