
जमशेदपुर: भारतीय मजदूर संघ,जमशेदपुर विभाग के सदस्यों द्वारा जिला के अनेकों स्थानों पर वृक्षारोपण कर राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया गया।

पर्यावरण दिवस पर व्याख्या करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भा म संघ झारखंड प्रदेश बलिराम यादव ने कहा कि 28 अगस्त 1730 को जोधपुर के राजा अभय सिंह ने अपने सिपाहियों को खेजड़ी गाँव से लकड़ी काटने के लिए भेजा था।

खेजड़ी गाँव की वीरांगना अमृता देवी विश्नोई ने अपनी पुत्रियों एवं गाँव की महिलाओं के साथ मिलकर राजा के सिपाहियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया परन्तु राजा के सिपाही नहीं माने तो अमृता देवी एवं उनकी बेटियों ने पेड़ों को बचाने हेतु चिपक कर अपने शीष को अर्पित कर दिया उनके साहस एवं बलिदान से प्रेरित होकर गाँव के 363 नर नारियों ने जान दे दी जब इसकी जानकारी राजा अभय सिंह को हुई तो उन्होंने सैनिकों को पेड़ नहीं काट ने का आदेश दिया।इसलिए भारतीय मजदूर संघ के द्वारा वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस को राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग प्रमुख जमशेदपुर अभिमन्यु सिंह, जिला मंत्री पश्चिमी सिंहभूम धनुर्जय लंगूरी , जिला संगठन मंत्री पूर्वी सिंहभूम वीर बहादुरसिंह,जिला कार्यसमिति सदस्य संजय गोप,अर्जित दास,रमेश कुमार सिंह, सत्यानंद, सचिन कुमार पोद्दार , संजय अग्रवाल,वीरेन्द्र दास, कौशिक सेन एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए ।




