

रांची: नामकुम जोरार बस्ती में होली के मौके पर तलवारबाजी और दो पक्षों में हिंसक संघर्ष के दौरान सोनू मुंडा नाम का युवक गंभीर रूप से जख्मी था। इलाज के दौरान रांची स्थित रिम्स में उसकी मौत की खबर है। इधर इस मामले में पुलिस एक्शन मोड में है। आरोपियों के खिलाफ लगातार दबिश दी जा रही थी और इस मामले में पुलिस ने 15 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में सीनियर DSP अमर कुमार पांडेय, नामकुम थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार, टाटीसिल्वे थानेदार इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा, खरसीदागी ओपी प्रभारी भवेश कुमार, एसआई रंजीत कुमार, मिथुन कुमार, शशि रंजन, सोनु कुमार दास, महिला एसआई श्वेता कुमारी, एएसआई प्रभुवन कुमार, पिन्टु पासवान, तारकेश्वर प्रसाद केसरी, संतोष कुमार और देवेन्द्र कुमार सिंह थे।
बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची में शराब दुकान के पास 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान तलवारबाजी भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गये. 4 की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप खटाल में हुई।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम पेट्रोल पंप के समीप स्थित सरकारी शराब दुकान के पास जोरार बस्ती एवं नामकुम खटाल के युवकों के बीच चाबी की वजह से विवाद शुरू हुआ. बाद में बात बढ़ी और मारपीट की नौबत आ गयी. खटाल के लोगों ने बस्ती के युवकों को पीट दिया. इसके बाद बस्ती वाले अपने-अपने घर चले गये.
संबंधित समाचार
Pratap Singh
October 23, 2026
Pratap Singh
October 23, 2026




