

जमशेदपुर :परसुडीह थाना अंतर्गत चांदनी चौक के पास होली के दिन नवविवाहिता तीन तल्ला बिल्डिंग से गिरी और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे उसे तुरंत रेलवे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की रहने वाली रानी कुमार का विवाह रेलवे कर्मचारी इकबाल राम से हुआ था। दोनों किराए पर रहने के लिए चांदनी चौक के पास तीन तले बिल्डिंग में आए थे।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह रानी कुमारी अचानक तीन तल्ला मकान के छत से गिरकर जमीन पर आ गिरी। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और तुरंत उसे रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इधर खबर आ रही है कि पति के साथ कुछ बात को लेकर उसकी विवाद भी हुई थी। मृतका के गले पर कुछ निशान मिले हैं इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 15, 2026
Akash Lohra
October 15, 2026




