उपायुक्त राहुल सिन्हा के निर्देश पर रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब अड्डों के खिलाफ की गई छापेमारी, 01 व्यक्ति गिरफ्तार, 05 लोगों के खिलाफ FIR।
रांची :- अवैध शराब अड्डों के खिलाफ रांची जिला के कोतवाली, जगन्नाथपुर और धुर्वा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में छापेमारी की गई। ज़िला आबकारी टीम ने उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के चडरी, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी और धुर्वा थाना क्षेत्र के थेथरकोचा और जगरनाथपुर बस्ती में कार्रवाई की।
जिला आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए चडरी से 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि 05 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। चडरी से 03 और थेथरकोचा जगरनाथपुर बस्ती से फरार 02 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। कार्रवाई में 450 Kg जावा महुआ और 320 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया गया।
