झारखंड

सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन डीएसपी ने अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से की मुलाकात, अधिकारियों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

रामप्रवेश गुप्ता/झारखंड वार्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर कार्यरत डीएसपी राजेश कुजूर ने मंगलवार को सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन अपने कार्यालय पहुंचे कर अपने कार्यों का निपटारा किया। इससे पूर्व डीएसपी राजेश कुजूर, महुआडांड अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन कुमार दुबे से अनुमंडल कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन कुमार दुबे ने डीएसपी राजेश कुजूर की उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि आप जहां भी रहे अच्छे से आपका जीवन व्यतीत हो। आपने महुआंडा़ड के लोगों के दिलों में जो जगह बनाया है और जो क्षेत्र के लिए कार्य किए हैं काफी सराहनीय है।

इस अवसर पर डीएसपी राजेश कुजूर ने अपने महुआडांड़ में व्यतीत किये गए अनुभव को साझा करते हुए बताया कि यहां के लोग काफी मिलनसार है। हमें सभी लोगों का हमेशा सहयोग मिला है। साथ श्री कुजूर के द्वारा सभी का आभार भी व्यक्त किया गया। जिसके उपरांत वे भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रभात रंजन चौधरी समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात किये। इस दौरान महुआडांड सर्किल इंस्पेक्टर धर्मदेव पासवान भी मौजूद थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!