---Advertisement---

फिर एक बार आईआरसीटीसी के ऐप और वेबसाइट में गड़बड़ी,यूजर्स परेशान, ट्रेंड पर ऐसे

On: December 31, 2024 7:41 AM
---Advertisement---

एजेंसी: एक बार फिर आईआरसीटीसी के ऐप और वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी की खबर आ रही है खास करके तत्काल टिकट बुकिंग के समय ही यह परेशानी हो रही है बता दें कि दिसंबर माह में यह तीसरी बार है। जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग तरह-तरह के वीडियो और कमेंट जारी कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर महीने में तीनों बार हुई गड़बड़ी सुबह करीब 9.50 बजे शुरू हुई जो क‍ि तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने से 10 मिनट पहले का समय है. माना जा रहा है क‍ि तत्‍काल ट‍िकट बुक करने के समय वेबसाइट पर एकदम लोड बढ़ने से यह प्रॉब्‍लम होती है।


लॉगइन करने पर म‍िल रहे हैं ये मैसेज

आईआरसीटीसी की वेबसाइट में प्रॉब्‍लम आने पर यूजर्स ने लॉगइन किया तो उन्हें ये मैसेज मिला: ‘अगले एक घंटे के लिए पूरी वेबसाइट पर बुकिंग और कैंसलेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. असुविधा के लिए खेद है. कैंसिलेशन या टी.डी.आर. दर्ज कराने के लिए कृपया कस्टमर केयर नंबर 14646, 08044647999 या 08035734999 पर कॉल करें या ईमेल करें etickets@irctc.co.in पर.’


यात्रियों को काफी परेशानी हुई

इस तकनीकी खामी के कारण ट्रेन टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इस खामी के बारे में शिकायत की. डाउंडिटेक्टर के अनुसार, करीब 47% यूजर्स वेबसाइट तक नहीं पहुंच पाए, जबकि 42% को ऐप में प्रॉब्‍लम का सामना करना पड़ा और 10% टिकट बुकिंग के प्रोसेस को पूरा नहीं कर सके.


तत्काल टिकट बुक‍िंग करने वाले परेशान

डाउंडिटेक्टर के आंकड़ों से पता चला है कि सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई इस गड़बड़ी के कारण लॉगइन में समस्याएं हुईं. इससे शेड्यूल और किराये की जानकारी सर्च करने में मुश्किल हुई और लेनदेन में भी खाम‍ियां रहीं. सुबह करीब 9.48 बजे तक किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई रिपोर्ट नहीं थी. आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर दिए गए मैसेज में कहा गया कि वेबसाइट एक घंटे में ठीक हो जानी चाहिए. लेकिन इस दौरान तत्‍काल ट‍िकट बुक करने की कोश‍िश करने वाले यूजर्स को काफी परेशान होना पड़ा.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने