
रांची: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को ईडी कुल मिलाकर अब तक छह बार समन भेज चुकी है। अंतिम समन उन्हें मंगलवार को पूछताछ के लिए दिया गया है लेकिन उनकी पेशी को लेकर फिर से एक बार संशय की स्थिति कायम हो चुकी है। इसका वजह यह बताया जा रहा है कि आज से दो दिवसीय दौरे पर दुमका भी जाना है।इधर दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमकर खरी खोटी सुनाई है।उन्होंने ईडी के छठे समन पर बड़ा निशाना साधा और राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से सीएम सोरेन को बर्खास्त करने तक का आग्रह किया।
बता दें कि रांची के बड़गाई अंचल स्थित 8.46 एकड़ जमीन घोटाला मामले में उनसे पूछताछ होनी है। 13 अप्रैल को ईडी ने बड़गाई अंचल के तत्कालीन उप राजस्व निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद के ठिकाने पर छापेमारी की थी। वहां से कई दस्तावेज बरामद किए गए थे। इसी संदर्भ में ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए समन जारी कर रही है।
https://x.com/babulalmarandi/status/1734168155965264204?t=77DJ2ogLUHQ6w_sJgzeP5g&s=08




