---Advertisement---

भवनाथपुर के बीडीओ नंदजी राम की पिटाई करने का एक आरोपित गिरफ्तार,जेल

On: August 28, 2024 4:42 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):– विगत 26 अगस्त को भवनाथपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदजी राम की पिटाई करने के एक आरोपित को पुलिस गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। एसडीपीओ ने बताया कि सोमवार को करीब 3 बजे दिन में भवनाथपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी पांच दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए अपने निजी वाहन से रांची जा रहे थे, तभी खरौंधी मोड़ पर लगी सड़क जाम हटाने के लिए वाहन से नीचे उतर कर सड़क जाम हटा ही रहे थे, उसी समय नशे में धूत दो दो व्यक्ति बीडीओ से उलझ गए और उन्हें लप्पड़ थप्पड़ कर दिया। इस मामले में बीडीओ के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने लगी। इस दौरान एक आरोपित बुक्का गांव निवासी सुबन रावत पिता स्व बैजनाथ रावत को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि सुबन रावत का पेंशन सहित अन्य कुछ मामला प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास लंबित है। अपना खूनस निकलने के लिए सुबन ने बीडीओ के साथ मारपीट किया। छापेमारी टीम में भवनाथपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now