---Advertisement---

रामगढ़: वज्रपात से एक बच्चे की मौत, दो घायल

On: May 2, 2025 6:13 AM
---Advertisement---

रामगढ़: पतरातू थाना अंतर्गत हफूआ गांव में गुरुवार को ठनका से ग्यारह वर्षीय अविनाश कुमार मुंडा, पिता किरण मुंडा की मौत हो गई है। जबकि दो बच्चे 12 वर्षीय मोहित कुमार मुंडा, पिता सोहन मुंडा और 10 वर्षीय विक्की कुमार मुंडा, पिता किरण मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हफूआ गांव के एक ही घर के तीन बच्चे अविनाश कुमार मुंडा, पिता किरण मुंडा, मोहित कुमार मुंडा, पिता सोहन मुंडा, विक्की कुमार मुंडा, पिता किरण मुंडा हफूआ पंचायत भवन के निकट अपने घर के सामने ही छाता लेकर बजरी लाने के लिए गए थे। जहां पर ये हादसा हुआ। इस हादसे के बाद तीनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने अविनाश कुमार मुंडा, पिता किरण मुंडा की मौत होने की घोषणा कर दी। दूसरी ओर जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक अविनाश कुमार मुंडा के परिजनों ने उसके शव को अपना घर ले गए। जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित कुमार मुंडा और विक्की कुमार मुंडा को उचित इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया। इधर मासूम अविनाश कुमार मुंडा की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। साथ ही पूरे हफूआ पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

VIDEO: रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु के साथ मारपीट, पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, सभी निलंबित

रामगढ़ में मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी को बोलेरो ने मारी टक्कर, सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

बाहा पर्व मनाने सपरिवार नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत,मांदर पर लगाए थाप और लोगों संग झूमे, की पूजा, राज्य समृद्धि की कामना की

रामगढ़: अपराधियों ने सीसीएल के सुरक्षा गार्ड को मारी गोली, गंभीर हालत में रांची रेफर