---Advertisement---

न्यू सीतारामडेरा में एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

On: December 10, 2024 4:25 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जिले के न्यू सीतारामडेरा के आदिवासी एसोसिएशन के खेल परिसर में वार्षिक खेल आयोजन के तहत जोहार बैडमिंटन क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर के अलावे सरायकेला, राजनगर, चक्रधरपुर, चाईबासा, घाटशीला और जादूगोड़ा के 20 पुरुषों की टीम और महिलाओं की 15 टीमों ने टूर्नामेंट मे हिस्सा लिया।

मौके पर उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मुखी समाज के उपाध्यक्ष सह युवा समाजसेवी शम्भू मुखी डूंगरी और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शंकर राव ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत द्वीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इसके उपरांत उपस्थित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एकदिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया गया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में सफल खेल आयोजन के लिए आयोजकों और प्रतिभागियों को शुभकामना एवं बधाई दिया। यह प्रतियोगिता एकल और युगल श्रेणी में खेला गया। जिसमें पुरुष और महिला प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।


प्रतियोगिता के परिणाम :


पुरुष युगल श्रेणी में प्रथम विजेता होने का गौरव हासिल कियाअटकककअ- हर्ष बिरुआ एवं धीरेन बेसरा 2-0)
द्वितीय विजेता रहे  -जय पूर्ति एवं सौरभ 1-0).
मिक्सड युगल प्रतियोगिता की श्रेणी में-
प्रथम विजेता पियूष एवं सबिता (2-0)
द्वितीय विजेता परिमा एवं धीरेन (0-0)
प्रतियोगिता के विजेताओं को विशेष रूप से ट्राइबल बेडमिंटन ट्रॉफी और नगद राशि पुरस्कार के रूप मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के कर कमल से पुरस्कृत किया गया।

टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रेम आनंद समाद, दामू परिया, विष्णु पड़िया, सुमित सुंडी, मेधावी बिरुआ, किरण बानरा, उपेन्द्र बानरा, लक्ष्मण नरगिस, पिंकी बारी , सुषमा हेमब्रम, संदीप गुरु का सरहानीय योगदान रहा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद