---Advertisement---

गढ़वा: स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल आयोजन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

On: September 16, 2024 11:26 AM
---Advertisement---

गढ़वा: आज यानी 16 सितंबर 2024 को समाहरणालय, गढ़वा के सभागार में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त -सह- अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति शेखर जमुआर की अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त एवम अन्य पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा  दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने हेतु प्रमुखता से जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवम कर्मियों को यह निर्देशित किया गया कि राज्य स्तर से प्राप्त प्रतिदिन के कार्यक्रम के अनुसार अपने-अपने प्रखंडों के सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कराना सुनिश्चित करेंगे।

उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवम कर्मियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मनाए जा रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और सफाई के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है एवं उक्त कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ‘स्वच्छता ही सेवा’ पहल के लिए कार्यान्वयन रणनीतियों पर चर्चा करना, स्वच्छता अभियानों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना, जिले में चल रहे स्वच्छता अभियानों की प्रगति की समीक्षा करना आदि है।

उक्त कार्यशाला में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवम स्वच्छता प्रमंडल प्रदीप कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी -सह- जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी केशर रजा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम सभी अंचल अधिकारी गढ़वा जिला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस के डीपीएम, जिला समन्वयक एसबीएम एवम जेजेएम, सभी प्रखंड समन्वयक एवं शोशल मोबिलाइज़र, यूनिसेफ सपोर्टेड आईडीएफ टीम आदि उपस्थित हुए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

आर.के. पब्लिक स्कूल, मझिआंव में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और किशोरावस्था पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की पहल

रांची में गढ़वा का जलवा: NPS गुरुकुलम् के तीन छात्रों ने स्टेट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

गढ़वा: पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी नितेश गुप्ता के घर चिपकाया इश्तिहार

आर.के. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहब की जयंती; संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि