
![]()
कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के पपलो पंचायत के खंडराडीह गांव में बीती रात हाथी के हमले में 55 वर्षीय किसान केदार यादव की मौत हो गयी. बताया जाता है कि केदार यादव अपनी पत्नी के साथ पानी पंपिंग मशीन (टुल्लू पंप) लाने के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में गये थे. इसी दौरान झाड़ियों में छिपे हाथियों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया. प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार एक हाथी ने उसे सूंड से उठाकर खेत में फेंक दिया, जबकि दूसरे हाथी ने उसे अपने पैरों के नीचे कुचल दिया. घटना इतनी अचानक घटी कि उसकी पत्नी किसी तरह जान बचाकर भाग गयी. गांव पहुंचकर लोगों को जानकारी दी। गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हाथियों का झुंड वहां से निकल चुका था. केदार यादव की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोगों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. उन्होंने जल्द से जल्द हाथियों को इलाके से भगाने की मांग की. इधर, सूचना मिलते ही मरकच्चो थाना प्रभारी बमबम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले एक सप्ताह में मरकच्चो और नवलशाही इलाके में कई किसानों के खेत और घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं. पिछले एक साल में जिले में हाथियों के हमले से डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. मृतक केदार यादव अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र छोड़ गये हैं. दोनों बेटे मुंबई में काम करते हैं। डीएफओ सौमित्र शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में 20 से 25 हाथियों का झुंड सक्रिय है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. उन्होंने कहा कि रात में घर से बाहर न निकलें और कोई भी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का भी आश्वासन दिया गया है.
Source link


