---Advertisement---

ट्रैक्टर चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

On: June 25, 2024 2:29 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली थाना अंतर्गत शनिवार के दिन रात्रि में पतराहातू गांव से एक ट्रैक्टर की चोरी हो गई थी। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार एवं मुरी ओपी थाना प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनाहातू थाना के मदद से ट्रैक्टर चोर सुनील लोहरा, उम्र 24 वर्ष पिता स्वर्गीय गुरुवा लोहरा ग्राम नूरुडीह थाना तमाड़ जिला रांची को चोरी का ट्रैक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 01 सीसी 8314 लेकर भागने के दौरान ही पकड़ लिया गया। पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि अपने मित्र लाल सिंह मुंडा एवं बुरु मुंडा के सहयोग से पतराहातू गांव के अश्विनी कुमार साहू के घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर को धकेल कर हम लोग रोड पर लाए और स्टार्ट कर लेकर चले गए। बताते चलें कि पूछताछ के क्रम में यह भी स्वीकार किया कि पूर्व में भी 13 जून को धीरेंद्र नाथ महतो पिता प्रेम जी महतो मारदू निवासी का भी ट्रैक्टर सुलुमजुड़ी गांव से इन्हीं लोगों के द्वारा चोरी किया गया था जिस पर मुरी ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। छापामारी टीम में सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार, मुरी ओपी प्रभारी कुंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार यादव, आरक्षी दीपक टोप्पो, मुकेश रजवाड़ शामिल रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद