

इसके अलावा कार्यस्थल पर अगर कोई खतरा है तो उसके लिए भी झारखंड पुलिस एंड यू नाम का सिस्टम भी एक्टिव किया गया है.कार्यस्थल सहित कई स्थानों पर महिलाओं को अक्सर विभिन्न तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसमें छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के मामले भी शामिल रहते हैं. ऐसे मामलों की सूचना महिलाएं अब शी बॉक्स सिस्टम के जरिए सीधे पुलिस तक पहुंचा सकती हैं.इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध कराया है, जिसका नाम शी बॉक्स पोर्टल रखा गया है. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद पीड़िता अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं. दरअसल भारत सरकार की ओर से शी बॉक्स सिस्टम की शुरुआत की गई थी, जिसके बाद गृह विभाग ने इसे लागू करने का निर्देश सभी राज्यों को दिया था.झारखंड पुलिस के वेबसाइट पर उपलब्ध सी बॉक्स पोर्टल पर क्लिक करने के बाद उसमें पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं. शिकायत दर्ज होने के बाद उससे संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा. पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच भी की जाएगी. इस सिस्टम को लागू करने का मुख्य उद्देश्य संगठित या गैर संगठित संस्थानों और संगठन में काम करने वाली महिलाओं और युवतियों को सहायता प्रदान करना है. कई बार पीड़ित सीधे थाना नहीं पहुंच पाती हैं. ऐसे में यह सिस्टम उनके बेहद काम आएगा.
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 16, 2026





