July 26, 2026

अज्ञात ऑटो की टक्कर से एक शख्स की मौत

Picsart_23-12-26_21-24-36-610.jpg

झारखंड वार्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- प्रखंड के मिरगी गांव स्थित लोध फॉल जाने वाले मुख्य सड़क पर सोमवार की रात लगभग 8 बजे एक अग्यात वाहन के टक्कर से मिरगी गांव के निवासी मनकुंवर नगेसिया 56 पिता स्व कसटू नगेसिया की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया गया कि, सड़क पर चलने के दौरान अचानक से जाकर ऑटो ने मनकुंवर को टक्कर मार दी। फिर मौके से फरार हो गया, सड़क पर पड़े मनकुंवर नगेसिया को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसे डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी महुआडांड़ थाना को दी गई, वहीं पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु लातेहार भेजा गया है।

ख़बर को शेयर करें।