---Advertisement---

प्याज ने रांचीवासियों के आंख में लाया आंसू, 60 रूपये किलो पहुंचा भाव

On: October 27, 2023 4:14 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची: टमाटर के बाद अब प्याज (Onion) की कीमत बढ़ गई है। आपको बता दें, कि राजधानी रांची के खुदरा मार्केट में प्याज 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, पंडरा के थोक मार्केट में गुरुवार को प्याज 42 से 48 किलो बिका। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्याज और महंगा हो सकता है। फिलहाल राजधानी रांची में प्याज की सप्लाई नासिक और स्थानीय बाजारों से हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि अफगानिस्तान से प्याज अमृतसर के बाजार में बिकने लगा है।

थोक में यह 45-50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इस कारण यहां के कारोबारी इसे आयात करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ के प्रेसिडेंट मदन कुमार के मुताबिक, प्याज सस्ता होने में करीब एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा। नई फसल आने के बाद कीमतों में नरमी की संभावना है। इस बार अतिवृष्टि के कारण फसल को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही प्याज की खेती भी कम मात्रा में की गई है।

आलू खुदरा में 20-24 रुपये प्रति किलो

खुदरा बाजार में आलू की कीमतों की बात करें तो यहां सफेद आलू 20 रुपये व लाल आलू 24 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं थोक बाजार, पंडरा बाजार में सफेद आलू 9 से 10 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बता दें कि UP के इटावा से बड़ी मात्रा में सफेद आलू लाया जा रहा है। इसके अलावा फर्रुखाबाद, आगरा एवं कानपुर से भी सफेद आलू आ रहा है। लाल आलू की बात करें तो यह यूपी के बरेली से लाया जा रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह