---Advertisement---

अगले माह से नए एमजीएम अस्पताल में ओपीडी सेवा : मंत्री बन्ना गुप्ता

On: September 21, 2024 5:02 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज डिमना में बन रहें एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया उनके साथ डीसी अनन्य मित्तल भी उपस्थित रहें!इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी चीजों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बाधा में आ रही कठिनाई को दूर करने का निर्देश डीसी को दिया!


निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अक्टूबर महीने से एमजीएम अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू हो जाएगी और मरीजों को लाभ मिलना शुरू हो जायेगा!


उन्होंने बताया कि बिजली और पानी की समस्या को दूर करने हेतु विशेष निर्देश डीसी को दिया हूँ साथ ही 5 करोड़ रूपये का अनकेटेगरी फंड भी अस्पताल को दिया गया है जिससे जरूरत के संसाधनों का उपयोग इस फंड के तहत किया जा सकेगा!


उन्होंने कहा कि अपने शासनकाल में भाजपा ने कभी एमजीएम अस्पताल की सुधी नहीं ली, लेकिन आज सवाल उठा रहें है ये बिल्कुल हास्यास्पद हैं!


उन्होंने बताया कि एक तरफ नए एमजीएम अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी जिसमें बेहतर चिकित्सक अपनी सेवा देंगे साथ ही 100 बेड का सीसीयू, कैथ लैब, आधुनिक मौर्चरी समेत 731 बेड का आधुनिक सुविधाओं के साथ बनने वाले अस्पताल में 131 बेड आईसीयु के होंगे!

दूसरी तरफ साकची में भी 500 बेड का नया अस्पताल बनने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा हैं, पुरानी बिल्डिंग में बना अस्पताल उस समय के जरूरत के हिसाब से बना था लेकिन अब क्षमता बढ़ाने की जरूरत हैं, संसाधन और आबादी के हिसाब से नए भवन का निर्माण जल्द पूरा हो जायेगा जिससे मरीजों को बेड ना मिलने जैसी समस्या दूर हो जाएगी और विरोधियों का मुँह बंद हो जायेगा!

उन्होंने कहा कि डिमना स्थित नए एमजीएम अस्पताल परिसर में ही 100 बेड के सीसीयू केयर यूनिट के कार्य की शुरुआत भी कुछ दिनों में हो जाएगी!

मंत्री बन्ना गुप्ता ने विरोधियों पर प्रहार करते हुए कहा कि मानगो की जनता की दो प्रमुख समस्या थी एक बेहतर अस्पताल और दूसरा सड़क जाम, मैंने दोनों समस्याओ के लिए कार्य योजना बनाई और एक तरफ एमजीएम अस्पताल बनकर तैयार हैं दूसरी तरफ मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, अब विरोधियों के पास कुछ नहीं हैं तो अर्नगनल बयान देकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं बेहतर होता कि भाजपा वाले अपने शासनकाल की समीक्षा करते की उन्होंने एमजीएम अस्पताल में सुधार के लिए क्या किया?

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद