---Advertisement---

कोकर दुर्गा पूजा पंडाल का खुला पट, मां के दर्शन से श्रद्धालुओं की आंखें हुई निहाल

On: October 21, 2023 5:20 AM
---Advertisement---

मनोज जायसवाल और संजीव विजयवर्गीय ने किया उद्घाटन

रांची : राजधानी में दुर्गा पूजा को लेकर भक्तों का उत्साह चरम पर है। पंचमी में शहर के कई पूजा पंडालों के पट खुल गए। वहीं शुक्रवार को कई पंडालों का उद्घाटन किया गया।

इसी क्रम में कोकर दुर्गा पूजा पंडाल का दक्षिण छोटानागपुर आयुक्त मनोज जयसवाल और पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने भव्य उद्घाटन किया। पट खुलते के साथ ही मां के दर्शन को लेकर भक्तों का तांता लग गया। मां के दर्शन से भक्तों की आंखें निहाल हो गईं। लोगों ने मां दुर्गा की आरती उतार सुख-समृद्धि, शांति-सद्भाव, अमन-चैन की कामना की।

उद्घाटन समारोह में इनकी रही उपस्थिति

कोकर दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष चंचल चटर्जी, संयोजक राजू राम, मुख्य संरक्षक संतोष महतो, संजय राय, रमेश सिंह, यूवराज पासवान, नवीन सिंह पोली, सूरज कुमार पासवान, संजय कुमार राम, वशिष्ठ लाल पासवान, रोहित रंजन पासवान, अमित कुमार चौरसिया, महावीर मिर्धा, बाबला पासवान, बिरेंद्र प्रसाद विक्की सिंह, गांधी, अशोक परसाद , संतोष शर्मा, बिटू राय, सोनु, हार्स,रौशन यादव, मणिकांत राकेश सिंह, सनी जयसवाल, सम्राट चटर्जी , सोनू सिंह, अविनाश राज, दीपू सिंह, हरी जयसवाल, शुभम सिंह और कमेटी के अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी दामोदर प्रसाद और रोहित सिंह ने दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद