July 26, 2026

OpenAI ने की भारत में पहली नियुक्ति, प्रज्ञा मिश्रा को बनाया गवर्नमेंट रिलेशंस हेड

Picsart_24-04-20_09-13-25-308.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज

OpenAI First Hiring in India: चैटजीपीटी (ChatGPT) की मूल कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने प्रज्ञा मिश्रा को भारत में अपने पहले कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया है। कंपनी में उनकी भूमिका गवर्नमेंट रिलेशंस हेड की होगी। इस पद पर काम करते हुए मिश्रा, विश्व की सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रेगुलेशन से जुड़े नियमों को आकार देंगी। इससे पहले प्रज्ञा ट्रूकॉलर (Truecaller) समेत कई बड़े प्लेटफॉर्म्स पर काम कर चुकी हैं।

ओपनएआई (OpenAI) ने यह फैसला ऐसे वक्त में किया है जब डीपफेक और आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी के अनेकों दुरुपयोग देखने को मिल रहे हैं। दूसरी तरफ चुनावों के दौरान भी एआई तकनीक इस्तेमाल में आ रही है। ऐसे में प्रज्ञा मिश्रा का नेतृत्व इसमें जरूरी भूमिका निभाएगा।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed