---Advertisement---

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

On: May 3, 2026 6:21 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में एक और ट्विस्ट विपक्षी खेमे के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और अमरजीत सिंह को पत्र दिया। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीख 10.05.26 और चुनाव चिन्ह तराजू छाप के बारे में सीजीपीसी के प्रतिनिधि सुखविंदर सिंह राजू और दलजीत सिंह दूरभाष के माध्यम से हमें दी। जिसने हमने सहज स्वीकार किया। साथ ही 10 मई को चुनाव कराने का आग्रह किया है।

गुरूदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी से निवेदन भी किया कि टिनप्लेट गुरुद्वारा के 2026-2029 को होने वाले 10 मई को प्रधान की चुनाव की प्रक्रिया सीजीपीसी ही पूरी निष्पक्ष और पूरी परदर्शिता के साथ कराए। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास ही नहीं पूरा भरोसा है सीजीपीसी अपनी एक अच्छी अविवादित चुनाव टीम बना कर चुनाव कराएगी

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें