खासम ख़ासराष्ट्रिय

नई लोकसभा में विपक्ष इंडिया एलाइंस की पहली हार, ओम बिरला स्पीकर चुनाव जीते

ख़बर को शेयर करें

एजेंसी: नई लोकसभा में विपक्षी गठबंधन इंडिया गठबंधन को पहली हार का सामना करना पड़ा है.लोकसभा स्पीकर पद के लिए ओम बिरला चुने गए हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार ओम बिरला ने कांग्रेस के कोडिकुन्नील सुरेश (K SuresH) को बुधवार (26 जून, 2024) को चुनाव में हरा दिया है.लोकसभा स्पीकर के चुनाव में उतरने के विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने अंतिम समय में तब फैसला लिया जब बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने इस पूर्व शर्त को नहीं माना कि एनडीए के उम्मीदवार बिरला का समर्थन करने के ऐवज में गठबंधन ‘इंडिया’ को डिप्टी स्पीकर का पद दिया जाना चाहिए.

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।