---Advertisement---

उर्सुलाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

On: December 21, 2025 8:13 AM
---Advertisement---

मूरी :- उर्सुलाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आर पी एफ ओ सी संजीव कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता चार सदनों—एंजेला, उर्सुला, ऑगस्टीन एवं लैम्बर्ट्ज़—के अंतर्गत आयोजित की गई थी। लैम्बर्ट्ज़ सदन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब प्राप्त किया, जबकि एंजेला सदन उपविजेता रहा।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और विजेता सदनों को बधाई दी। सिस्टर प्रिंसिपल मीनाक्षी नायक ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों में शारीरिक सुदृढ़ता, अनुशासन तथा सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने में सफल रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा: सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित

कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगेगी लगाम, झारखंड कोचिंग नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी

रांची: कुत्ते को खंभे से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला; एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

जुगसलाई की समस्याओं को लेकर नप कार्यालय अभियंता को सेवा ही लक्ष्य संस्था ने मांग पत्र सौंपा

सरायकेला:रेलवे इंस्टिट्यूट आदित्यपुर में 4th रेलवे बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 आयोजित,10 टीमों ने लिया हिस्सा

रांची में सद्भावना सम्मान समारोह आयोजित, उपायुक्त ने भाईचारे और शांतिपूर्ण पर्व आयोजन का किया आह्वान