---Advertisement---

पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन; भगवान भक्तों के धन के नहीं प्रेम, भाव और रिश्ते के भूखे होते हैं : जगद्गुरु स्वामी

On: February 8, 2024 12:52 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :– ग्राम समन्वय समिति मंगरदह के तत्वाधान में मंगरदह बगीचा में आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी श्याम नारायण आचार्य धर्मगुयधर्माचार्य जी महाराज ने कथा प्रसंग में भक्त और भगवान के संबंध सहित कई सामाजिक विषयों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भक्त और भगवान एक दूसरे के पूरक है। मनुष्य को भगवान प्राप्ति बहुत सुगमता से तथा जल्दी से हो सकती है, परंतु संसार की आसक्ति के कारण वह बहुत कठिन तथा देरी से होने वाली प्रतीत होती है। स्वामी जी महाराज ने कहा कि आज देश के कई कोनों में काफी व्यक्ति बिना भोजन के मिल जाएंगे।

कहने को हमारा समाज बहुत सभ्य है मगर कई शादी समारोह व अन्य कार्यक्रम के दौरान देखा गया है कि मनुष्य अपने खाने की प्लेट में व्यंजन देखकर खाना काफी हद तक भर लेता है। ज्यादा मात्रा में होने के कारण पूरा न खाकर के काफी हद तक भोजन प्लेट में झूठा छोड़ दिया जाता है जो कि सभ्य समाज के लिए गलत है। यदि प्रत्येक व्यक्ति इस ओर ध्यान दिन तो न केवल अन्न का अनादर दूर होगा बल्कि जो व्यक्ति भूखे सोते हैं उन्हें भोजन अवश्य मिलेगा। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से संबंधित कई प्रसंग सुन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वामी जी ने भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान भक्त के धन के नहीं भावना के भूखे होते हैं।

भक्तों की सच्चे मन से की गई पुकार को सुनकर भगवान तुरंत दौड़े चले आते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने दुर्योधन के पकवान छोड़कर विदुर के घर कोरी साग खाई। इसी प्रकार बालक ध्रुव, प्रहलाद एवं अन्य भक्ति के प्रसंग सुनकर भक्त और भगवान के रिश्ते एवं प्रेम को बताया। कथा के दौरान स्वामी जी ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। कथा के दौरान गोरख सिंह, सत्येंद्र पांडेय, शिव कुमार सिंह, रामसुंदर सिंह, मंटू पांडेय, पिंटू पांडेय, गोपाल राम, सिंधु पांडेय, सुखविंदर राम, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा