---Advertisement---

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, ग्रामीणों के बीच चश्मे का वितरण

On: November 5, 2023 2:19 PM
---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता/झारखंड वार्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- प्रखंड अंतर्गत ग्राम पकरीपाठ स्थित चर्च पारिस में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चतरा के स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह के द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों के बीच जांच के बाद चश्मे का वितरण किया गया। इस शिविर में सैकड़ो लोगों ने अपने नेत्र का जांच कराते हुए चश्मा प्राप्त किया। इस दौरान जांच शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, इस तरह के जांच शिविर के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक उपचार पहुंचता है, नेत्र शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, आंखों को रोशनी देना एक पुण्य का कार्य है इसलिए ऐसे कार्यक्रम सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थानों के ओर से भी होने चाहिए। जिसके बाद स्थानीय सांसद सुनील कुमार अपने दौरे में आदर्श सांसद ग्राम सोहर पाठ पहुंचे जहां उन्होंने स्ट्रीट लाइट के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों से मिलते हुए लोगों की समस्याओं को जाना। इस अवसर पर जिला सांसद प्रतिनिधि विनीत मधुकर, महुआडांड़ हिंदू महासभा अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला परिषद सदस्य इस्तेला नगेसिया,भाजपा के संजय जायसवाल, दीपेंद्र नाथ शाह, विश्वनाथ राम, समेत भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर