---Advertisement---

गढ़वा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

On: December 15, 2024 2:32 PM
---Advertisement---

गढ़वा: रविवार को सदर प्रखंड गढ़वा परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय श्री शिवनाथ त्रिपाठी सचिव गढ़वा डीएलएसए श्री रवि चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा श्री कुमार नरेंद्र नारायण अंचल पदाधिकारी श्री मोहम्मद शफी आलम एलईडीसी  श्री नित्यानंद दुबे जी के द्वारा किया गया।

मंच का संचालन मेडिएटर सीनियर एडवोकेट श्री राकेश त्रिपाठी जी के द्वारा किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर व वंचित लोगों को मदद कैसे पहुंचा जाए इसकी जानकारी देना था।

इस संबंध में मुख्य अतिथि श्री शिवनाथ त्रिपाठी सर के द्वारा गांव समाज में छोटे-मोटे झगड़ों को लेकर आपसी विवाद जो होते हैं। जिससे बात कोर्ट कचहरी तक पहुंच जाती है उसके लिए कोर्ट कचहरी और स्वयं का समय और पैसा बर्बाद न करके आपसी बातों से समाधान करने और इन सब में मध्यस्था क्या रोल है मध्यस्था को क्यों बनाए रखना चाहिए इसके बारे में जानकारी दी गई। सचिव श्री रवि चौधरी सर के द्वारा सरकार विभिन्न योजनाओं को योग्य व्यक्ति तक किस तरह पहुंचाया जाएं जिसमें प्रखंड कर्मी और जन प्रतिनिधि का क्या रोल होना चाहिए इस संबंध में जानकारी दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा प्रखंड द्वारा चलाए रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। गढ़वा प्रखंड के पीएलभी श्री मुरली श्याम तिवारी जी के द्वारा गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गई।

समाज कल्याण विभाग राणा तबस्सुम , प्रतिमा मैडम के द्वारा गोद भराई कार्यक्रम मुख्य अतिथि के द्वारा कराया गया । इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों जैसे अबुआ आवास , JSLPS,पीएम आवास , पेंशन, मईया सम्मान योजना, सावित्री बाई फुले, किशोरी समृद्धि योजना , मनरेगा , 15वी वित , कृषि विभाग, ग्रीन राशन कार्ड , स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण , साइकिल ,ट्राई साइकिल सहित लगभग दो करोड़ बावन लाख उनसठ हजार रुपए  परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में बलराम पांडे, विनोद गुप्ता , एफटीसी प्रमोद पांडे, बीटीएम अध्यक्ष प्रमोद साहू , पीएलभी तृप्ता भानु , रविंद्र नाथ यादव, अरविन्द धर दुबे सभी पंचायत सचिव रोजगार सेवक , प्रखंड कार्यालय कर्मी  एवं काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का समापन अंचल पदाधिकारी गढ़वा श्री मोहम्मद शफी आलम के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now