---Advertisement---

हमारे विश्वविद्यालय यह सुनिश्चित करें की विद्यार्थियों को हर हाल में गुणात्मक शिक्षा सुलभ हो: राज्यपाल

On: August 6, 2024 12:57 PM
---Advertisement---

रांची :-माननीय राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार से आज राँची विश्वविद्यालय, राँची के कुलपति डॉ० अजीत कुमार सिन्हा, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, राँची के कुलपति डॉ० सुनील चंद्र दुबे, झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ० डी०के० सिंह, झारखण्ड ओपेन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 टी०एन० साहु ने राज भवन में भेंट की एवं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।

उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय ने उपस्थित सभी कुलपतिगण से कहा कि विद्यार्थियों को हर हाल में गुणात्मक शिक्षा सुलभ हो, हमारे विश्वविद्यालय यह सुनिश्चित करें तथा एकेडमिक कैलेंडर का पूर्णतः पालन हो। हमारे विश्वविद्यालय छात्रहित में सदा सक्रियता से कार्य करें। हमारे शिक्षण संस्थानों में सर्वत्र ज्ञान का माहौल हो एवं सभी अनुशासित होकर अपना कार्य करें। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी भी उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त माननीय राज्यपाल महोदय से सरला बिरला विश्वविद्यालय, राँची के कुलपति डॉ० गोपाल पाठक ने राज भवन में भेंट की एवं विश्वविद्यालय की स्थिति से अवगत कराया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

100 दिनों में पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की बात सिर्फ अफवाहः दीपक यादव

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा

प्रसिद्ध फिल्मकार,लेखक व पत्रकार खवाज़ा अहमद अब्बास की स्मृति में इप्टा जमशेदपुर की 7 दिवसीय बालरंग कार्यशाला शुरू

दुमका से गिरफ्तार हुआ निजी कंपनी का प्रबंधक,नाबालिक पुत्री के यौन शोषण का है आरोपी