---Advertisement---

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया

On: March 6, 2025 2:30 AM
---Advertisement---

सिल्ली: यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय रांची में मंगलवार के दिन आउटरीच कैम्प का आयोजन किया गया। आयोजित कैम्प में झारखंड सरकार के एमएसएमई विभाग के संयुक्त निदेशक इंद्रजीत यादव, केंद्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक अनिल कुरील,अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह,क्षेत्रीय प्रमुख आलोक कुमार सहित रांची जिले के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के सभी शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुरी शाखा के शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार के नेतृत्व में सिल्ली मुरी के विभिन्न समितियां की महिलाओं के बीच कुल 75 लाख की ऋण स्वीकृत पत्र बांटे गए। दिनेश कुमार ने बताया कि शिविर के माध्यम से महिलाओं को रोजगार सृजन करने में काफी मदद मिलेगी तथा अन्य कई तरह की कारोबार कर सकती हैं। बैंक कम ब्याज दर पर महिलाओं को लोन देती है ताकि महिलाएं व्यापार कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सके। मौके पर यूनियन बैंक मुरी के कृषि विभाग अधिकारी रवि राजधन के साथ रीता देवी,रीना देवी,पपीता देवी,उषा देवी,मंगली देवी, लतिका देवी,सिंधु देवी समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार