पलामू

पलामू: लकड़ी का बोटा लोड ट्रैक्टर के साथ मालिक और चालक गिरफ्तार

पलामू: हुसैनाबाद अंतर्गत देवरी ओपी पुलिस व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बनकट गांव के समीप से लकड़ी का बोटा लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया है। इस संबंध में देवरी ओपी प्रभारी बब्लू कुमार ने बताया कि अवैध लकड़ी का परिवहन करते जपला बनकट रोड में ट्रैक्टर के साथ मालिक रामजन्म राम व चालक सतेंद्र राम को भी पकड़ा गया है। दोनों देवरी ओपी क्षेत्र के कुसुआ के रहने वाले हैं। बब्लू कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।