---Advertisement---

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्मभूषण सम्मान,झारखंड के लिए गौरव का क्षण:बन्ना गुप्ता

On: January 25, 2026 8:57 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:झारखंड के जननायक, दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन जी को देश के प्रतिष्ठित पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत किया जाना पूरे झारखंड और आदिवासी समाज के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उक्त बातें झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बना गुप्ता ने कही।

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके दशकों लंबे संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और आदिवासी अस्मिता की रक्षा हेतु किए गए अविस्मरणीय योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने अपने जीवन को जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया। उनके नेतृत्व और संघर्ष से झारखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ—यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

यह सम्मान न केवल शिबू सोरेन जी का, बल्कि झारखंड की जनता के आत्मसम्मान और गौरव का सम्मान है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

असम: विधानसभा चुनावों के आहट को देखते हुए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, देखें कौन कहां से

Holi 2026: होली के हर रंग का है खास महत्व, जानें कौन से रंग का क्या है मतलब

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला