---Advertisement---

गढ़वा: स्वच्छता को लेकर विद्यालय में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

On: September 23, 2024 12:47 PM
---Advertisement---

गढ़वा: उमेश सिंह एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से संचालित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल रेहला में नगर परिषद विश्रामपुर के द्वारा 23 सितंबर दिन सोमवार को स्वच्छता अभियान के तहत कक्षा 6 से कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता ही सेवा है और स्वच्छता का महत्व विषय पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने चित्रकला में स्वच्छता का महत्व को अपने चित्र द्वारा चित्रण किया। बच्चों के चित्रकला को देखकर नगर परिषद विश्रामपुर के पदाधिकारी गण और विद्यालय के निदेशक व शिक्षकगण बहुत ही प्रभावित हुए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमित सिंह जी ने बच्चों को स्वच्छता से संबंधित बहुत सारी जानकारी दी और बच्चों को प्रोत्साहित किया। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए नगर परिषद बिश्रामपुर के द्वारा बच्चों को चित्रकला से संबंधित सारे सामग्री, पेन, बिस्क आदि बांटे गए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनीष पांडे सर, नगर परिषद बिश्रामपुर कार्यपालक पदाधिकारी सोम खंडैत जी, सिटी मैनेजर सुभाष हेंब्रम सर, सुमित कुमार, दीपक कुमार, सुबोध कुमार आदि पदाधिकारी गण और विद्यालय के सभी शिक्षक गण शैलेश चौबे, प्रवीण प्रसाद, विमलेश यादव , विकास पांडे, अवनीश चौबे, रिचा मिश्रा, परमिता गुप्ता, शिवानी कश्यप, ज्योति सिंह, वैशाली सिन्हा, निशिका सिंह , मनीषा वर्मा, संजीदा खातून, प्रियंका शुक्ला आदि शिक्षक मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now