झारखंड

पाकिस्तान:एक और भारत विरोधी आतंकी,लश्कर का टॉप कमांडर अकरम खान ढ़ेर, गोली मारकर हत्या

ख़बर को शेयर करें

एजेंसी: पाकिस्तान में पिछले कई दिनों से आतंकियों के ढेर होने का सिलसिला जारी है। पिछले माह में कई बड़े आतंकियों की अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर कर दी गई। जिससे आतंकियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच खबर आ रही है कि लश्कर के टॉप कमांडर अकरम खान उर्फ गाजी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक पूर्व नेता की हत्या हुई है। बाजौर में LeT में आतंकियों की भर्ती के पूर्व प्रमुख अकरम गाजी की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अकरम गाजी का नाम अकरम खान था, लेकिन अधिकतर लोग उसे अकरम गाजी के नाम से जानते थे। गुरुवार को उसपर हमला हुआ। वह 2018 से 2020 तक LeT में आतंकियों की भर्ती विभाग का प्रमुख था। उसे पाकिस्तान में भारत के खिलाफ भाषण देने के लिए जाना जाता था।अकरम गाजी का नाम अकरम खान था, लेकिन अधिकतर लोग उसे अकरम गाजी के नाम से जानते थे। गुरुवार को उसपर हमला हुआ। वह 2018 से 2020 तक LeT में आतंकियों की भर्ती विभाग का प्रमुख था। उसे पाकिस्तान में भारत के खिलाफ भाषण देने के लिए जाना जाता था।

https://x.com/SinghPramod2784/status/1722614439135060254?t=9SthJfS10zxZ1j1Rt1PUEA&s=08

LeT के टॉप आतंकियों में से एक था अकरम गाजी

अकरम गाजी LeT के टॉप आतंकियों में से एक था। वह लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में शामिल था। उन्होंने लश्कर भर्ती सेल का नेतृत्व किया था। इस विभाग द्वारा आतंकियों के प्रति सहानुभूति रखने वाले व्यक्तियों की पहचान की जाती है और उनकी भर्ती की जाती है। LeT अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन है। इसने भारत के खिलाफ बहुत से आतंकी हमले कराए हैं। इनमें गाजी की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है।

अकरम गाजी पर किस तरह हमला हुआ इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह बात सामने आई है कि अज्ञात हमलावरों ने बाजौर में गाजी पर गोलियां चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। हमले से जुड़ी परिस्थितियों का अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं किया गया है।

बता दें कि बाजौर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मलकंद डिवीजन का जिला है। यह अफगानिस्तान से लगी सीमा पर है। यह क्षेत्र तालिबान और अल-कायदा समेत विभिन्न आतंकी समूहों का गढ़ रहा है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।