July 26, 2026

पाक: एक और भारत विरोधी आतंकी की हत्या,आतंकियों में खौफ

Picsart_24-01-06_14-34-10-073.jpg

पाकिस्तान: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारत विरोधी एक और आतंकवादी की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। आतंकी का नाम अल्लामा मसूद-उर-रहमान उस्मानी बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस्मानी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पाकिस्तान में पिछले करीब एक साल से ज़्यादा समय से अज्ञात हमलावर भारत विरोधी आतंकवादियों को निशाना बना रहे हैं और अब उनका शिकार बना उस्मानी।

उस्मानी की पत्नियों ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि अज्ञात हमलावरों से बचना सिर्फ मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन है।

उस्मानी अक्सर ही भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देता था। उस्मानी न सिर्फ भारत के खिलाफ अनाप-शनाप बकवास करता था, बल्कि आतंकवादियों को भारत पर हमला करने के लिए उकसाता भी था।

बार-बार आतंकियों की हत्या से आतंकियों में दहशत का माहौल कायम है कई आतंकी भूमिगत हो गए हैं कई को पाकिस्तान इसी ने कड़ी सुरक्षा के बीच रखा है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed