---Advertisement---

भारत से शांति वार्ता को तैयार पाकिस्तान, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जताई बातचीत की इच्छा

On: May 16, 2025 2:03 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी भारी तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शांति को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तानी पीएम ने कहा गुरुवार (15 मई) को कहा कि वह भारत के साथ शांति वार्ता करने के लिए तैयार हैं। शहबाज शरीफ का यह बयान दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाईयों को रोकने के लिए 10 मई, 2025 को किए गए सीजफायर समझौते पर आया है। हालांकि शांति के लिए शर्तों में कश्मीर का मुद्दा भी शामिल है।

इससे पहले, 7 मई से लेकर 10 मई तक भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक जबरदस्त सैन्य तनाव रहा। दोनों देशों के बीच ड्रोन, मिसाइल और लंबी दूरी के हथियारों से हमला और जवाबी हमला हुआ। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू हो गए। भारत ने पाकिस्तान की ओर से किए गए सभी ड्रोन और मिसाइल हमलों के हवा में नष्ट किया। इसके अलावा पाकिस्तान के कई प्रांतों और शहरों में सैन्य ठिकानों पर भी बर्बाद कर दिया। 4 दिनों तक लगातार चली सैन्य कार्रवाईयों के बाद दोनों पक्षों के बीच सीजफायर समझौता हुआ। हालाकिं, सीजफायर लागू होने के बाद भी भारत ने पाकिस्तान पर लगाए गए प्रतिबंधों को जारी रखा है।

शहबाज शरीफ का यह बयान तब आया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की छवि को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आर्थिक संकट, अलग-थलग पड़ती विदेश नीति और अंदरूनी राजनैतिक अस्थिरता के बीच अब पाकिस्तान यह दिखाना चाहता है कि वह बातचीत के लिए तैयार है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सी एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस बीपीएम में योग दिवस पर पतंजलि जिला समिति के तत्वाधान में योग महोत्सव आयोजित

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन