---Advertisement---

भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर पाकिस्तान को भुगतने पड़ेंगे गंभीर परिणाम, लग सकता है बैन, PSL पर भी संकट

On: February 2, 2026 10:18 AM
---Advertisement---

ICC T20 World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले को गंभीरता से लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अब बड़ी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। यह पूरा विवाद पाकिस्तान सरकार के उस फैसले के बाद खड़ा हुआ है, जिसमें भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के बहिष्कार की घोषणा की गई थी।


बताया जा रहा है कि आईसीसी इस मामले में कड़ा रुख अपनाने के मूड में है और पीसीबी के खिलाफ कड़े दंड पर विचार किया जा रहा है। संभावित कार्रवाई में पाकिस्तान टीम को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के अगले संस्करण से प्रतिबंधित करना भी शामिल हो सकता है।


भारी जुर्माने से लेकर अंतरराष्ट्रीय बहिष्कार तक की तैयारी


सूत्रों की मानें तो आईसीसी की ओर से पीसीबी पर कई स्तरों पर कार्रवाई की जा सकती है। इसमें न केवल भारी वित्तीय जुर्माना, बल्कि शीर्ष क्रिकेट खेलने वाले देशों को पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज न खेलने की सलाह देना भी शामिल है। इससे पाकिस्तान क्रिकेट को लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान झेलना पड़ सकता है।


इसके अलावा, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आईसीसी विदेशी क्रिकेट बोर्ड को अपने खिलाड़ियों को पीएसएल में हिस्सा लेने से रोकने के निर्देश दे सकता है, जिससे लीग की ब्रांड वैल्यू और प्रतिस्पर्धा दोनों को बड़ा झटका लगेगा।


अनुबंध के बावजूद भारत के खिलाफ मैच से पीछे हटा पीसीबी
गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का आईसीसी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेलने का बाध्यकारी अनुबंध है। इसके बावजूद पीसीबी ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत के खिलाफ ग्रुप मैच से हटने का फैसला किया है।


इतना ही नहीं, पीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश के बाहर होने के फैसले का भी समर्थन किया है, जिससे आईसीसी की नाराजगी और बढ़ गई है।


आज होगी अहम बैठक


इस पूरे मामले पर आईसीसी बोर्ड आज (सोमवार) वर्चुअल बैठक करने जा रहा है। बैठक में यह तय किया जाएगा कि पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की अनुमति दी जाए या नहीं। अगर पाकिस्तान को टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत मिलती भी है, तो पीसीबी को सख्त शर्तों और कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है।


क्रिकेट जगत की नजरें अब आईसीसी के फैसले पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में पाकिस्तान क्रिकेट की दिशा और दशा दोनों तय कर सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now