पाकुड़ पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा (ईटीवी भारत)
पाकुड़: जिले के सदर प्रखंड के तिलभिट्टा गांव में नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, जबकि अन्य लोग फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है. उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में दी.
अफसर शेख की दुकान से 107 ग्राम गांजा बरामद हुआ
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तिलभिट्टा गांव में अफसर शेख और गुलाब शेख की दुकान में गांजा और ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है. सूचना पर एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया. टीम में शामिल पुलिस अधिकारी व जवानों ने अफसर शेख की दुकान पर छापेमारी की तो 107 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने दुकानदार अफसर शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि गुलाब शेख नामक व्यक्ति की दुकान में गांजा की खरीद-बिक्री हो रही थी.
पुलिस ने 420 ग्राम गांजा किया जब्त (Etv भारत)
गुलाब की दुकान से 313 ग्राम गांजा बरामद हुआ
टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने गुलाब शेख की दुकान से 313 ग्राम गांजा बरामद किया. कार्रवाई के दौरान गुलाब और उसके अन्य साथी भाग निकले। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अफसर शेख के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 102/26 व एनडीपीएस की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अफसर शेख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि गुलाब शेख और उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि वह गांजा कहां बेचता था और इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं? इसकी जांच की जा रही है।
धारा-20(बी)(II)(ए)/22(ए) एनडीपीएस एक्ट। 1985 में इसमें शामिल एक अभियुक्त को 313 ग्राम गांजा, आयरन कटर व कैंची के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. @झारखंडपुलिस @माइकलराज_आईपीएस @DigDumka pic.twitter.com/uB1tUvFmjb
– पाकुड़ पुलिस (@pakurpolice) 30 जुलाई 2026
नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त पर सख्त कार्रवाई
एसडीपीओ ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें कहीं भी अवैध रूप से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जानकारी मिले तो वे पुलिस को सूचना दें, उनका नाम गुप्त रखा जायेगा. जानकारी देने वालों को पुलिस इनाम भी देगी. छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अंशू कुमार, रामदुलार सिंह दलबल शामिल थे.
ये भी पढ़ें- धनबाद पुलिस की दोहरी कार्रवाई, लाखों रुपये का गांजा बरामद, छिनतई गिरोह का भी भंडाफोड़
तमाड़ में सैलून की आड़ में गांजा का कारोबार, पुलिस कार्रवाई में संचालक गिरफ्तार
साहिबगंज में 20 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो तस्कर पकड़े गये


