---Advertisement---

पलामू: एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने नीलांबर पितांबर विश्वविद्यालय के कुलपति से की मुलाकात, सौंपा मांगपत्र

On: March 5, 2025 1:33 PM
---Advertisement---

पलामू: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलामू के प्रतिनिधिमंडल द्वारा नीलांबर पितांबर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा कुलपति को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र के माध्यम से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों को नियमित करना, लंबित परीक्षाओं का ससमय निष्पादन सुनिश्चित हो। विद्यार्थियों को डिग्री प्रमाण पत्र एवं प्रवास प्रमाण पत्र उनके अंतिम सेमेस्टर के अंक पत्र के साथ उपलब्ध कराने का व्यवस्था सुनिश्चित हो। नई शिक्षा नीति के बारे में वृहद रूप से जानकारी देने के लिए सेमिनार का आयोजन किया जाना चाहिए।

विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन सुनिश्चित करें। वोकेशनल कोर्सेज एवं शोध कार्यों को प्राथमिकता के साथ बढ़ावा देने हेतु कार्य योजना बननी चाहिए एवं विभिन्न महाविद्यालयों अंतर्गत शिक्षकों की घोर कमी को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। विश्वविद्यालय संयोजक मंजुल शुक्ल ने कहा कि नए कुलपति के आने से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को बहुत सारी उम्मीदें हैं । आशा है कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक स्तर में सुधार होगा ,सत्र नियमित रूप संचालित होगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: बाल विवाह रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों का हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर हुए फरार

पलामू: शादी के भोज में चाव से खाया खाना, एक-एक कर 150 लोगों के बीमार होने से मची अफरा-तफरी

पलामू: 2 मासूम बच्चों को पुल पर छोड़ महिला ने नदी में लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पलामू: ‌शादी समारोह में फायरिंग, वीडियो बनाने पर बढ़ा विवाद, जान बचाने के लिए छिपे युवक को गाड़ी से बाहर खींचकर मारी गोली

पलामू में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, शराब पीने से मना करने पर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

पलामू: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दीवार तोड़ घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार