---Advertisement---

पलामू: बीजेपी नेता पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप, पार्टी ने पद से हटाया

On: April 17, 2024 11:10 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

पलामू:- जिले के एक पुलिस थाने में बीजेपी के प्रखंड स्तरीय अध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद पार्टी ने मंगलवार को आरोपी नेता को पद से हटा दिया। भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव को पद से हटाए जाने की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि रविवार को एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में बीजेपी के मनातू मंडल समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव (32) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

घटना सामने आने के बाद से सत्येंद्र यादव फरार है। प्राथमिकी के अनुसार रविवार को जंगल से महुआ चुनकर घर लौट रही नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी सत्येंद्र यादव ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। मामले में सत्येंद्र यादव के खिलाफ मनातू थाना में पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि शाम में पीड़िता व उसके परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया। जिसके बाद मामला दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गयी। पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन भी कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार शुरुआत में मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई थी और पीड़िता को थाना जाने से मना किया गया था। लेकिन बाद में पीड़िता थाना गई थी, जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now