---Advertisement---

पलामू: बारातियों से भरी बस पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल, 2 गंभीर

On: April 26, 2024 8:59 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

पलामू: जिले में बारातियों से भरी एक बस पलट गई. इसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जाती है. दुर्घटना शुक्रवार (26 अप्रैल) को सुबह में हुई.

बताया गया है कि पलामू के हैदरनगर के बिलासपुर गांव के नाग बाबा स्थान के पास बाराती बस पलट गई. इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. उन्हें चोट लगी है. इस सड़क हादसे के बाद सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद व हैदरनगर पीएचसी पहुंचाया गया.

बाराती बस के पलटने के बाद ग्रामीणों ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य

बाराती बस जैसे ही पलटी, वहां मौजूद लोगों ने तत्काल बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया. बताया गया है कि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: 2 मासूम बच्चों को पुल पर छोड़ महिला ने नदी में लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पलामू: ‌शादी समारोह में फायरिंग, वीडियो बनाने पर बढ़ा विवाद, जान बचाने के लिए छिपे युवक को गाड़ी से बाहर खींचकर मारी गोली

पलामू में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, शराब पीने से मना करने पर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

पलामू: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दीवार तोड़ घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

पलामू: सिगरेट नहीं मिलने पर दबंगों ने फूंक दी दुकान, 10 लाख का नुकसान; 2 आरोपी हिरासत में

पलामू में मॉब लिंचिंग से सनसनी, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो हिरासत में