---Advertisement---

पलामू DC की बड़ी कार्रवाई, CO और BDO समेत 500 अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन पर लगाई रोक

On: February 19, 2025 8:20 AM
---Advertisement---

पलामू: झारखंड के पलामू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिलाधिकारी शशि रंजन ने एक सख्त कदम उठाते हुए जिले के 149 चिकित्सकों, एक दर्जन से अधिक BDO  और CO  समेत करीब 500 अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई समय पर कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण की गई है।

DC ने पहले ही दिए थे निर्देश

बताया जा रहा है कि DC शशि रंजन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वे सुबह 10:40 बजे तक कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद कार्यालय बंद होने के समय 5:00 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इसके साथ ही बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया था। वेतन की प्रक्रिया भी केवल बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर की जानी थी।लेकिन जब जांच के दौरान बायोमेट्रिक अटेंडेंस के समय का मिलान किया गया। तो उसमें पाया गया कि कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं की। इस कारण उनका वेतन रोका गया है।

डॉक्टरों के वेतन पर भी रोक

वहीं, इस आदेश के बाद पलामू के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के 50 डॉक्टर, 20 मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, 16 अधीक्षक कार्यालय के तहत कार्यरत डॉक्टर और 63 सीनियर व जूनियर रेजिडेंट्स का वेतन भी रोका गया है। इसके अलावा इन सभी कार्यालयों में कार्यरत ढाई सौ से अधिक ANM, GNM, लैब असिस्टेंट, फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारियों का वेतन भी रोका गया है। बताया गया कि पशुपालन विभाग, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर भी रोक लगाई गई है। इसमें कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता शामिल हैं।

इस कारण उठाया कदम

जानकारी हो कि यह कदम समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के महत्व को स्पष्ट करने के लिए उठाया गया है। इस संबंध में DC  ने साफ कर दिया है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति का पालन सुनिश्चित किए बिना किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का वेतन जारी नहीं किया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें