---Advertisement---

पलामू: दो बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, 3 गंभीर

On: October 10, 2024 7:49 AM
---Advertisement---

पलामू: बुधवार को तरहसी थाना क्षेत्र के परशुराम साह बेदानी चौक पर दो बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना में बेदानी निवासी मुनेश्वर मांझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र रामदास पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पोता नीतीश पासवान गंभीर रूप से घायल है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। दूसरी बाइक पर तस्लीम कुरैशी और आलम सवार थे। दोनों भी गंभीर रूप से घायल हैं। तस्लीम और नूर बिहार के गया के शेरघाटी के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक को अपने साथ थाने ले गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: बाल विवाह रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों का हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर हुए फरार

पलामू: शादी के भोज में चाव से खाया खाना, एक-एक कर 150 लोगों के बीमार होने से मची अफरा-तफरी

पलामू: 2 मासूम बच्चों को पुल पर छोड़ महिला ने नदी में लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पलामू: ‌शादी समारोह में फायरिंग, वीडियो बनाने पर बढ़ा विवाद, जान बचाने के लिए छिपे युवक को गाड़ी से बाहर खींचकर मारी गोली

पलामू में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, शराब पीने से मना करने पर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

पलामू: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दीवार तोड़ घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार