---Advertisement---

पलामू: पिता ने पुत्र की हत्या की, मची सनसनी

On: October 5, 2025 2:56 PM
---Advertisement---

पलामू: पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव से एक सनसनी खेज खबर आ रही है। जहां एक पिता क्या अपने पुत्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पिता ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी। रात भर बिस्तर पर शव पड़ा रहा। हत्या के बाद पिता फरार बताया जा रहा है। लोगों को इस बात की खबर मिलते ही सनसनी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। फरार पिता की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

प्राप्त जानकारी केअनुसार पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी अमित ठाकुर ने मामूली विवाद को लेकर अपने ही पुत्र सूरज ठाकुर की देर रात धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पिता पुत्र रांची में सैलून चलाते थे।दोनों कुछ दिन पहले ही गाँव लौटे थे। दोनों के बीच कई बार कुछ घरेलू मामले को लेकर विवाद होता रहा है।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि संपत्ति या अन्य कुछ मामलों को लेकर बात शुरू हुई जो हत्या तक पहुंच गई। हत्या के बाद से युवक का पिता फरार है। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह