---Advertisement---

पलामू: खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, आग में झुलसे 4 लोग; मकान क्षतिग्रस्त

On: March 19, 2026 10:16 PM
---Advertisement---

पलामू: जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटार पंचायत के उड़रीटाड़ गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दो अन्य ग्रामीणों को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कृष्णा चंद्रवंशी अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए मेदिनीनगर गए हुए थे। घर पर उनका 15 वर्षीय पोता बृजभान कुमार मौजूद था, जो रसोई में खाना बना रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई।

घबराए बृजभान ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी।
आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सिलेंडर में लगी आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन इसी बीच तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना भीषण था कि मकान की करीब 10 इंच मोटी दीवार में छेद हो गया और सीढ़ी की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। घर का एक हिस्सा पूरी तरह प्रभावित हुआ है।

इस हादसे में ज्ञानी मोची और अरुण मोची गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दो अन्य ग्रामीणों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गांव में इस हादसे के बाद दहशत का माहौल है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now