---Advertisement---

पलामू:युवती का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, वाहन से फेंक कर,आरोपी फरार

On: May 19, 2026 7:09 PM
---Advertisement---

पलामू:हैदरनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने शौच के लिए निकली युवती का अज्ञात वाहन से अपहरण कर रात भर सामूहिक गैंगरेप के बाद सुबह में लोगों के द्वारा देखे जाने के बाद वाहन से फेंक कर फरार हो गए।इस संदर्भ में पीड़िता की मां के बयान पर हुसैनाबाद महिला एवं बाल संरक्षण थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है।

शिकायत के मुताबिक घटना उस वक्त की है जब देर शाम पीड़िता घर से शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे पास के ही गाँव के तीन युवकों ने उसका जबरन अपहरण कर लिया। जब काफी देर तक युवती घर नहीं लौटी, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी अपने रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों को दी और लड़की की खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजनों की टोलियां डाल्टनगंज और डेहरी (बिहार) की ओर भी निकलीं, लेकिन शुरुआत में कोई सुराग नहीं मिला।
सोमवार रात्रि करीब 3:00 बजे परिजनों को पाली पुल डेहरी (बिहार) के पास एक संदिग्ध काले रंग की गाड़ी दिखाई दी। गाड़ी के भीतर लड़की होने के शक पर परिजनों ने तुरंत शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी का दरवाजा खुलवाया।
दरवाजा खुलते ही देखा गया कि पीड़िता गाड़ी के अंदर बंधक स्थिति में थी। परिजनों और भीड़ को देखकर कार सवार तीनों युवक पीड़िता को धक्का देकर गाड़ी से बाहर फेंकते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी

पीड़िता के परिजनों ने भाग रहे तीनों युवकों की पहचान कर ली है। परिजनों का आरोप है कि घटना के अगले दिन आरोपियों द्वारा फोन कर मामले की जानकारी किसी को भी देने या पुलिस में जाने पर पूरे परिवार को जान से मारने की सीधी धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद से पीड़िता का पूरा परिवार बेहद डरा और सहमा हुआ है।

पीड़ित परिवार ने एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार
न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित परिवार ने हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) दिव्यांश शुक्ला से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई। एसडीपीओ के सख्त निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल संरक्षण थाना हुसैनाबाद में मामला पंजीकृत किया गया।

महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी के मुताबिक”पीड़िता की मां की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now