---Advertisement---

पलामू: तेज रफ्तार कार ने 18 को रौंदा!3 की मौत, 15 घायल,सीएम हेमंत और विधायक आलोक चौरसिया ने किया दुख व्यक्त 10 लाख मुआवजे की मांग

On: August 29, 2023 8:26 AM
---Advertisement---

पलामू:पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के बराव गांव से एक दर्दनाक खबर आ रही है जहां एक तेज गति की कार ने 18 लोगों को रौंद दिया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज मेदनी नगर एमआरएमसीएच में चल रहा है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पलामू के विधायक आलोक चौरसिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक आलोक चौरसिया में सीएम हेमंत सोरेन से मृतकों के परिजन को 10-10 लख रुपए मुआवजा देने की मांग की है साथ ही घायलों को उचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात स्टेट हाईवे के बगल में सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान के तकरीबन 10:30 बजे के आसपास एक तेज गति की कार ने 18 लोगों को रौंदा। सभी को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन तीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी के फुटेज से हादसे के वजह का पता लगाया जा रहा है और कार की स्पीड का पता लगाया जा रहा है ड्राइवर फरार है ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह